
सरसों का तेल शुद्ध है या मिलावटी? ये 3 टेस्ट करके घर पर जांचें शुद्धता
AajTak
सरसों का तेल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन बाजार में मिलने वाला हर तेल शुद्ध नहीं होता. 3 आसान घरेलू तरीकों से आप घर पर ही तेल की शुद्धता टेस्ट कर सकते हैं और मिलावटी तेल से बच सकते हैं.
सरसों का तेल भारतीय घरों में रसोई का जरूरी हिस्सा है. ये अपने स्वाद, खुशबू और सेहतमंद फायदों के लिए जाना जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाला हर सरसों का तेल शुद्ध नहीं होता. अक्सर इसमें सस्ते तेल या सिंथेटिक चीजों की मिलावट की जाती है, जो खाने का स्वाद बिगाड़ सकती है और सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकती है. हालांकि ये पता करना मुश्किल लगता है कि तेल असली है या नहीं, लेकिन कुछ आसान और असरदार घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से आप खाना बनाने से पहले सरसों के तेल की शुद्धता टेस्ट कर सकते हैं.1. फ्रीजिंग टेस्ट: सरसों के तेल की शुद्धता जांचने का आसान तरीका फ्रीजिंग टेस्ट है. ये टेस्ट करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें. शुद्ध सरसों का तेल लिक्विड ही रहेगा या उसमें बहुत कम बदलाव होगा. लेकिन अगर तेल में किसी तरह की मिलावट होगी तो उसमें सफेद धब्बे या जमावट दिखाई देगी. अगर ऐसा हो तो इसका मतलब इसमें पाम ऑयल मिला हो सकता है. पाम ऑयल ठंड में जम जाता हैं. ये बिना किसी केमिकल के अशुद्ध तेल का पता लगाने का आसान तरीका है.
2. रगड़कर टेस्ट: शुद्ध सरसों के तेल की पहचान करने का एक और तरीका रगड़कर परीक्षण है. अपनी हथेली पर कुछ बूंदें तेल की लें और हाथों को आपस में रगड़ें. शुद्ध सरसों के तेल में तेज तीखी खुशबू होनी चाहिए, स्किन पर कोई रंग नहीं छोड़ना चाहिए और तेज गंध के कारण आंखों में हल्की जलन हो सकती है. अगर तेल स्किन पर रंग छोड़ता है या उसमें आर्टिफिशियल गंध आती है, तो ये मिलावटी हो सकता है. ये घर पर सस्ते तेल या सिंथेटिक मिलावट का पता लगाने का आसान तरीका है.
3. नाइट्रिक एसिड टेस्ट: ये सरसों के तेल को टेस्ट करने का एक कैमिकल बेस्ड तरीका है और इसे सावधानी से करना चाहिए. इसे करने के लिए एक साफ कांच के बर्तन में सरसों का तेल और नाइट्रिक एसिड बराबर मात्रा में मिलाएं और धीरे से हिलाएं. देखें कि कलर बदलाव तो नहीं हुआ है. शुद्ध सरसों के तेल में रंग नहीं बदलता, जबकि मिलावटी तेल किसी दूषित पदार्थ के कारण नारंगी-पीले से लाल रंग में बदल सकता है. ये टेस्ट खतरनाक मिलावट का पता लगाने का भरोसेमंद तरीका है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











