
सरकार ने लॉन्च की 'PM इंटर्नशिप' स्कीम, युवाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार, ऐसे करें अप्लाई
AajTak
केंद्र सरकार ने गुरुवार को पीएम इंटर्नशिप स्कीम की शुरुआत कर दी है. योजना के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची 26 अक्टूबर तक उपलब्ध होगी. कंपनियां 27 नवंबर तक अंतिम चयन करेंगी और इंटर्नशिप 2 दिसंबर 2024 से 12 महीने के लिए शुरू होगी.
युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से सरकार ने गुरुवार को पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरूआत कर दी है. योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी. इस योजना का प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में दिया था.
योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है.
हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की वित्तीय मदद
इसके अलावा, उन्हें इंटर्नशिप ‘जॉइन’ करने को लेकर एकबारगी 6,000 रुपये की सहायता दी जाएगी और उसके बाद एक साल तक हर महीने 5 हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. इंटर्नशिप 12 महीने के लिए होगी. सरकारी सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है. इस पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है.
दरअसल कई कंपनियों ने इस योजना में रुचि दिखानी शुरू कर दी है, कुछ दिन पहले ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ने घोषणा करते हुए कहा था कि वह सरकार की प्रस्तावित इंटर्नशिप योजना का समर्थन करने के लिए अगले 3-6 महीनों में पूरे भारत में 500 से अधिक इंटर्न नियुक्त करने की योजना बना रही है.
New Govt Scheme: युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, सरकार शुरू करने जा रही ये नई योजना!

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












