
सरकार के खिलाफ बोलने पर LIVE इंटरव्यू से महिला को उठा ले गई पुलिस
AajTak
क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को पिछले 60 सालों में सबसे बड़े प्रोटेस्ट का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी लोकतंत्र की मांग करते हुए आजादी के नारे भी लगा रहे थे. इन प्रदर्शनों के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक यूट्यूबर को लाइव इंटरव्यू के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को पिछले 60 सालों में सबसे बड़े प्रोटेस्ट का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी लोकतंत्र की मांग करते हुए आजादी के नारे भी लगा रहे थे. इन प्रदर्शनों के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक यूट्यूबर को लाइव इंटरव्यू के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. (फोटो क्रेडिट: डीना स्टार्स इंस्टाग्राम) डीना स्टार्स एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हैं और उन्हें हाल ही में स्पैनिश टीवी प्रेजेंटर के साथ बातचीत के दौरान क्यूबा के सिक्योरिटी फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया. डीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सरकार के खिलाफ मुखर रही हैं. (फोटो क्रेडिट: डीना स्टार्स इंस्टाग्राम) हाल ही में क्यूबा के अलग-अलग शहरों में हजारों लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए. क्यूबा की खराब अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी पर सरकार के फैसलों के खिलाफ लेकर ये लोग एकजुट हुए. कई लोगों ने इस दौरान कम्युनिस्ट सरकार को हटाने की भी मांग की.(फोटो क्रेडिट: डीना स्टार्स इंस्टाग्राम)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












