
'सरकार केवल कुछ अरबपतियों की जेबें भर रही है', पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका गांधी
AajTak
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेबें भरना है.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेबें भरना है. 'एक्स' पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले 19 महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 29 फीसदी सस्ता हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया, 'तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. उनकी भारी कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है.'
गांधी ने कहा, पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है. उन्होंने आरोप लगाया, 'गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेबें भरना है.'
मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रियंका गांधी का नाम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में पहली बार प्रियंका गांधी के नाम का भी जिक्र किया है. हालांकि, उनका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं किया गया है. ईडी की चार्जशीट में प्रियंका के नाम का उल्लेख जमीन खरीद के आरोपी से जुड़े होने के संदर्भ में किया गया है. इस चार्जशीट में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम का जिक्र भी है.
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक संजय भंडारी के एक कथित सहयोगी सीसी थम्पी ने दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा के माध्यम से 2005 से 2008 तक हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव अमीपुर में 486 एकड़ जमीन खरीदी. रॉबर्ट वाड्रा ने 2005-2006 तक एचएल पाहवा से अमीपुर में 334 कनाल (40.08 एकड़) जमीन के 3 टुकड़े भी खरीदे और दिसंबर 2010 में उसी जमीन को एचएल पाहवा को बेच दिया.
2016 में ब्रिटेन भाग गया था भंडारी ईडी ने मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया है. भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया था. ब्रिटिश सरकार ने ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कानूनी अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इस साल जनवरी में भारत में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी. ईडी और सीबीआई विदेश में कथित अघोषित संपत्ति रखने के लिए संजय भंडारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के आरोपों की जांच कर रही हैं.
थंपी वाड्रा का करीबी सहयोगी ED बता दें कि इस मामले में थंपी को जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था और ईडी ने आरोप लगाया था कि वह वाड्रा का करीबी सहयोगी था. थंपी फिलहाल जमानत पर बाहर है. संजय भंडारी के पास विभिन्न अघोषित विदेशी आय और संपत्तियां हैं, जिनमें नंबर 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर, लंदन और 6 ग्रोसवेनर हिल कोर्ट, लंदन में निम्नलिखित संपत्तियां शामिल हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






