
'सरकारें हो या शख्स, लक्ष्मण रेखा कोई पार न करें...', आतंकी पन्नू पर बोले अमेरिकी राजदूत
AajTak
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारत सरकार ने एक जांच के लिए एक आयोग का गठन किया था. मुझे बहुत खुशी है कि भारत सरकार ने जांच के लिए बनाए गए इस आयोग में ऐसे वरिष्ठ लोगों को रखा, जिनके पास बेइंतहा अनुभव हैं, जो घरेलू स्तर पर जुटे हैं ताकि हत्या की साजिश के प्रयासों से जुड़े सबूतों का पता लगाया जा सके. फिर चाहे इसके तार भारत सरकार से ही क्यों ना जुड़े हुए हो.
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश का मामला विवादों में है. भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) ने पन्नू मामले को लेकर नया बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरजमीं पर पन्नू की हत्या की कोशिश के आरोपों की भारत और अमेरिका मिलकर जांच कर रहे हैं.
गार्सेटी ने कहा कि किसी को भी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करनी चाहिए. किसी भी देश या सरकारी कर्मचारी को विदेशी नागरिक की हत्या में शामिल नहीं होना चाहिए. ये बिल्कुल अस्वीकार्य है.
गार्सेटी ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी तक इस मामले में भारत सरकार से जो कहा गया है, वो उन्होंने किया है. ऐसा ही हमने भी किया है. जब भी हम पर आरोप लगे हैं, हमने भी उसे गंभीरता ले लिया है.
उन्होंने कहा कि पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारत सरकार ने एक जांच के लिए एक आयोग का गठन किया था. गार्सेटी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि भारत सरकार ने जांच के लिए बनाए गए इस आयोग में ऐसे वरिष्ठ लोगों को रखा, जिनके पास बेइंतहा अनुभव हैं, जो घरेलू स्तर पर जुटे हैं ताकि हत्या की साजिश के प्रयासों से जुड़े सबूतों का पता लगाया जा सके. फिर चाहे इसके तार भारत सरकार से ही क्यों ना जुड़े हुए हो.
गार्सेटी ने कहा कि अगर कोई अन्य देश अपने किसी नागरिक की हत्या की साजिश के प्रयास में अमेरिकी साजिश के आरोप लगाता तो हम भी इसी तरह के कदम उठाते. इस तरह किसी भी देश के लिए एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए. हालांकि, गार्सेटी ने इन दावों को खारिज किया कि इस तरह की घटनाओं से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं. गार्सेटी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी सरकार की ओर से भी इसी तरह की जांच शुरू हुी है ताकि ये पता लगाया जा सके कि किसी नागरिक की हत्या के प्रयास में कोई अमेरिकी साजिश तो नहीं है.
क्या है मामला?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








