
सरकारी स्कूल से बच्चों के खेलने का सामान किया चोरी, बंटवारा करते समय पकड़े गए
AajTak
बांदा से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर चोरों ने स्कूल का ताला थोड़कर बच्चों के खेलने का सामान चोरी कर लिया. इन चोरों को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब ये तीनों चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में मौजूद सरकारी स्कूल का ताला तोड़ बच्चों के खेलने का सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये शातिर चोर उस समय पुलिस के हत्थे लगे जब चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे थे. इन तीनों चोरों ने स्कूल से बैट, बॉल, स्टैम्प्स, कैरमबोर्ड, सांप सीढ़ी आदि जैसे कई प्रकार का सामान चुराया था. तीनों चोर स्कूल के आसपास ही रहने वाले हैं. पिछले काफी समय से स्कूल की रेकी कर रहे थे.
यह मामला बिसंडा थाना के प्राथमिक विद्यालय प्राचिन का है. एसपी ने इस मामले की पुष्टि की है. SP ऑफिस से जारी प्रेस नोट के मुताबिक 7/8 अक्टूबर की रात बिसंडा थाना के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने देर रात बच्चो की खेल सामग्री पार कर दी, सुबह टीचर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत ही इस मामले की शिकायत थाने में की. पुलिस ने खोजबीन तो पता चला कि इस काम को अंजाम गांव के ही रहने वाले तीन युवकों ने दिया है.
चोरी के दो दिन बाद तीनों सामान को बांटने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को इसकी जानकारी हुई और मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोच लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया हुआ बैट, बॉल, कैरमबोर्ड, रैकेट, स्नैक सीढ़ी, बास्केटबॉल, फुटबाल, रेडियो आदि सब बरामद कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










