
सरकारी स्कूल में झूला झूल रही दो बहनों की करंट लगने से मौत, तीसरी की हालत गंभीर
AajTak
बनासकांठा में करंट लगने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़कियां अपने भाई के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी पीने पहुंची. जहां उन्होंने झूला देखा और झूलने वहां पहुंची. इतने में उन्हें जोर से करंट का झटका और दोनों की मौत हो गई.
गुजरात के बनासकांठा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां सरकारी स्कूल में झूला झूल रही दो सगी मासूम बहनों की करंट लगने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह घटना दांता तहसील के पहाड़ी इलाके के डुंगरा गांव में हुई. बताया जा रहा है कि तीन लड़कियां अपने भाई के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी पीने पहुंची. जहां उन्होंने झूला देखा और झूलने वहां पहुंची. इतने में उन्हें जोर से करंट का झटका और दोनों की मौत हो गई.
करंट लगने से दो सगी बहनों की मौत
बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके कुछ पहुंचे और उन्हें उठाकर मांकड़ी सीएचसी सेंटर ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. तीसरी बहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पालनपुर भेजा गया है. पीड़ित परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
पुलिस के केस दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि करंट लगने से दो बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है. गंभीरता से इस घटना की जांच रही है. उसी के हिसाब आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










