
सरकारी नौकरी: ONGC में 2,623 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा, इंटरव्यू के आधार पर होगा सेलेक्शन
AajTak
ONGC में नौकरी का सुनहरा मौका है. अगर आप ग्रेजुएट हैं तो इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं डिटेल.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ढाई हजार से ज्याद अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए आप 19 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किस पोस्ट पर होगी भर्ती.
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से कुल 2623 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इन जगहों पर निकली भर्ती उत्तरी क्षेत्र 165 पश्चिमी क्षेत्र 856 मुंबई सेक्टर 569 पूर्वी क्षेत्र 458 दक्षिणी क्षेत्र 322 केन्द्रीय क्षेत्र 253 कुल पदों की संख्या 2623
क्या होनी चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपके पास डिप्लोमा ट्रेड, 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा और प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
क्या होनी चाहिए उम्र सीमा न्यूनतम: 18 वर्ष अधिकतम: 24 वर्ष एससी/एसटी: अधिकतम 29 वर्ष ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): अधिकतम 27 वर्ष विकलांग व्यक्ति: अधिकतम 34 वर्ष
कैसे होगा सेलेक्शन इस पोस्ट के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर आपका सेलेक्शन होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











