
सरकारी नौकरी: DU ने फैकल्टी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इसके बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन.
कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से सह - प्राध्यापक 35 प्रोफेसर-21 कुल पदों की संख्या- 56
यहां चेक करें शैक्षणिक योग्यता
प्रोफेसर के पद के लिए चाहिए ये डिग्री
प्रासंगिक विषय में पीएचडी की डिग्री. इसके अतिरिक्त, मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक. कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए. कम से कम 10 शोध प्रकाशन प्रकाशित होने चाहिए. न्यूनतम 120 शोध अंक आवश्यक हैं.
सह - प्राध्यापक: प्रासंगिक विषय में पीएचडी की डिग्री मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं. कम से कम 8 वर्ष का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव यूजीसी के अनुसार न्यूनतम 7 शोध प्रकाशन और कम से कम 75 शोध अंक.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











