
सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, महिला ठग समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
AajTak
पुलिस के मुताबिक, सांबा जिले के रामगढ़ की कथित महिला धोखेबाज और उसके दो साथियों, दलीप सिंह और सुभाष चंद्र के खिलाफ कोट भलवाल के बबल कुमार की शिकायत पर 2024 में मामला दर्ज किया गया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने अदालत में एक बड़े नौकरी घोटाले में शामिल एक कुख्यात महिला और उसके दो साथियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. इन लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर निर्दोष लोगों से करोड़ों रुपये ठगे थे.
तीनों ने कथित तौर पर 10 लोगों को नौकरी दिलाने का वादा करके उनसे भारी मात्रा में पैसा ऐंठने और भोले-भाले युवाओं को सरकारी सेवा के फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करके लोगों को ठगने की साजिश रची थी.
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'जांच के दौरान अपराध पूरी तरह से साबित होने के बाद, मामले का आरोपपत्र जम्मू में रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया है.'
अधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले के रामगढ़ की कथित महिला धोखेबाज और उसके दो साथियों, दलीप सिंह और सुभाष चंद्र के खिलाफ कोट भलवाल के बबल कुमार की शिकायत पर 2024 में मामला दर्ज किया गया था.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी और जालसाजी करके उसके दो बेरोजगार और शिक्षित बेटों को सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उससे 50 लाख रुपये ठग लिए और फर्जी नियुक्ति आदेश भी जारी किए.
उन्होंने बताया कि इसी साल नौ पीड़ितों की लिखित शिकायत पर 1.27 करोड़ रुपये के एक अन्य नौकरी घोटाले में उसी महिला और उसके साथियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है और उसकी जांच की जा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









