
सरकारी अस्पताल में बिना कपड़ों के घूमता रहा डॉक्टर, शर्मनाक हरकत का Video वायरल
AajTak
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसको लेकर कहा जा रहा है कि सरकारी अस्पताल के परिसर में डॉक्टर नशे में होकर बिना कपड़ों के घूम रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक डॉक्टर ने शर्मनाक हरकत कर दी. जिले के सरकारी अस्पताल के परिसर में एक डॉक्टर निर्वस्त्र हालत में घूमते नजर आया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है, वो नशे का आदी है. नशे में ही उसने यह हरकत की है.
दरअसल, बीते दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पैठण तालुका के बिडकीन गांव के एक ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टर का है, जिसमें सरकारी डॉक्टर बिना कपड़ों के अस्पताल परिसर में घूम रहा है. लोगों का कहना है कि डॉक्टर नशे का आदी है, इसीलिए नशे में ये हरकत की है.
यह भी पढ़ें: फूड डिलीवरी देने गई लड़की, गेट खुला तो बिना कपड़ों के था कस्टमर, और फिर...
लोगों का कहना है कि जिस डॉक्टर को वीडियो में देखा गया है, वो बिडकिन के एक ग्रामीण अस्पताल में कार्यरत है।. जब डॉक्टर नशे में बिना कपड़ों के घूम रहा था तो ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
अस्पताल से किसी ने वीडियो लीक कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों का यह भी कहना है कि बिडकिन सरकारी अस्पताल में मरीजों को अक्सर समय पर इलाज नहीं मिल पाता. डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं. यहां की व्यवस्थाएं लचर होने की वजह से असर मरीजों पर पड़ रहा है.
वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले अधिकारी?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










