
सरकारी अफसरों पर फिर भड़के नितिन गडकरी, बोले- सरकार क्या फोकट में तनख्वाह देने के लिए है?
AajTak
सरकारी अधिकारियों द्वारा काम न करने की शैली पर उन्हें वेतन की याद दिलाते हुए गडकरी ने उदाहरण दिया कि ''हम गाय और भैंस घर पर पालते हैं, वो ज्यादा दूध दें इसलिए उसको अच्छी खुराक देते हैं, और खुराक देकर भी दूध ही न मिले तो ऐसे जानवरों का उपयोग क्या है?''
देश में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों का महकमा संभालने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बुधवार को MSME डिपार्टमेंट के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में MSME विभाग के टेक्नॉलॉजी सेंटर का उद्घाटन होना था. इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम अधिकारी जुड़े हुए थे. इस दौरान अधिकारियों द्वारा काम न करने की शैली पर उन्हें वेतन की याद दिलाते हुए गडकरी ने उदाहरण दिया कि ''हम गाय और भैंस घर पर पालते हैं, वो ज्यादा दूध दें इसलिए उनको अच्छी खुराक देते हैं, और खुराक देकर भी दूध ही न मिले तो ऐसे जानवरों का उपयोग क्या है?''
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









