
समुद्र किनारे मिलीं रहस्यमयी बोतलें, अंदर हैं ऐसी- ऐसी चीजें, खोलने में डर रहे रिसर्चर भी
AajTak
हाल में विशेषज्ञ जैस टनेल को 15 नवंबर को टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी के पास एक समुद्र तट पर कुछ बोतलों पड़ी मिलीं. ठीक से देखने पर इन्हें 'डायन बोतलें' करार दिया गया है क्योंकि इसमें लकड़ी पत्ते और कुछ बनस्पति दिखाई पड़ रही थी और कोई नहीं जानता कि इन्हें किसने और क्यों पानी में डाला होगा.
सागर की खासियत है कि वह कभी भी मानव निर्मित बाहरी चीज या कचरे को अपने भीतर नहीं रखता और एक न एक दिन उसे लहरों के साथ बाहर फेंक ही देता है. यही वजह है कि कई बार दुनिया से दूर किसी समुद्र किनारे पर दशकों पुरानी कोई ऐसी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है. हाल में टेक्सास में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है.
समुद्र में बहकर आई रहस्यमयी 'Witch bottles'
यहां समुद्र किनारे रहस्यमयी 'चुड़ैल की बोतलें' बहकर आई हैं - और शोधकर्ता उन्हें खोलने से डर रहे हैं. सबसे पहले विशेषज्ञ जैस टनेल की नज़र 15 नवंबर को टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी के पास एक समुद्र तट पर इन बोतलों पर पड़ी. इन्हें 'डायन बोतलें' करार दिया गया है क्योंकि इसमें लकड़ी पत्ते और कुछ बनस्पति दिखाई पड़ रही थी और कोई नहीं जानता कि इन्हें किसने और क्यों पानी में डाला होगा.
एक बोतल में कांच के चारों ओर गूज़नेक बार्नाकल लपेटे हुए थे, जिससे विशेषज्ञों को संदेह हुआ कि यह बोतलें लंबे समय से पानी में डूबी हुई थीं. टनेल ने फॉक्स न्यूज़ को बताया कि 2017 से अब तक इस क्षेत्र में इस तरह की आठ बोतलें बहकर आ चुकी हैं.
बोतलों में 'मंत्र और शापित चीजें' होने की अफवाह
हालांकि, उन्होंने कहा कि वह बोतलों से नहीं डरते, फिर भी यह सुनने के बाद कि उनमें कुछ 'मंत्र और शापित चीजें' होने की अफवाह है, वह उन्हें खोलने का जोखिम नहीं उठाएंगे. साथ ही उनकी पत्नी ने इनमें से एक को भी घर में लाने से मना कर दिया है. मेलऑनलाइन के अनुसार, ब्रिटेन भर में ऐसी बोतलें मिलना कोई नई बात नहीं हैं. हाल के वर्षों में ऐसी लगभग 200 ऐसी बोतलें पाई गई हैं और कभी-कभी असंभावित स्थानों पर भी. और जिन लोगों ने उसे खोलने की हिम्मत की उनका कहना है कि उनमें बाल से लेकर नाखून और यहां तक कि शारीरिक तरल पदार्थ तक मिला है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











