
'समावेशी लोकतंत्र के लिए लड़ रहीं कमला हैरिस...' बहन माया ने दीवाली कार्यक्रम में मांगा समर्थन
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है. इसी बीच शनिवार को कमला हैरिस की बहन माया हैरिस ने स्कॉट्सडेल एरिजोना में एक दीवाली समारोह को संबोधित किया, जहां उन्होंने लोगों से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के समर्थन में वोट डालने की अपील की.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है. इसी बीच शनिवार को कमला हैरिस की बहन माया हैरिस ने स्कॉट्सडेल एरिजोना में एक दीवाली समारोह को संबोधित किया, जहां उन्होंने लोगों से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के समर्थन में वोट डालने की अपील की. यह दीवाली कार्यक्रम भारतीय अमेरिकी नेता सिम्मी सिंह जूनजा ने आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लगभग 100 प्रभावशाली सदस्यों ने भाग लिया.
क्या बोलीं माया हैरिस
इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान माया हैरिस ने अपनी मां डॉ. श्यामला गोपालन हैरिस को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि साल 1958 में मेरी मां 19 साल की उम्र में अकेले इस देश आईं थीं. माया हैरिस ने कहा कि कमला एक ऐसे समावेशी लोकतंत्र के लिए लड़ रही हैं, जहां चाहे आप कोई भी हों या आप कहीं से भी आते हों लेकिन आपको समान अवसर मिल सकेगा.
जानें क्यों खास है ये कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का महत्व केवल प्रतीकात्मक नहीं है. 2020 में एरिज़ोना ने डेमोक्रेट्स को केवल 10,000 वोटों के अंतर से समर्थन दिया, जिससे यह साबित होता है कि एक बैटलग्राउंड राज्य में हर वोट मायने रखता है. सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि इस बार भी मुकाबला कड़ा होगा.
यह भी पढ़ें: 'मैं यहां मां के तौर पर आई हूं...', कमला हैरिस की रैली में मंच पर नजर आईं बेयोंसे, दिया समर्थन

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








