
समस्तीपुरः भूमि विवाद में मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
ABP News
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोनपुर नक्कू स्थित हनुमान मंदिर से शनिवार की सुबह मिली लाश.पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने शव देखकर मचाया शोर, एक आरोपित को किया गिरफ्तार.
समस्तीपुरः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित हनुमान मंदिर से शनिवार की सुबह एक पुजारी की खून से लथपथ लाश मिली. शव मिलने के बाद आससपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सुबह मंदिर में कुछ लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे कि शव देखकर वे शोर मचाने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि स्थानीय कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि पुजारी के साथ उसके भतीजे का पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था. इसके कारण भतीजे ने ही मंदिर में देर रात पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस मामले में अभी पुलिस जांच करेगी.More Related News













