
समर और रानी की कहानी... दुकान खोलने के लिए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने रची ऐसी साजिश
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रेमी जोड़े ने अपनी दुकान खोलने के लिए लूट की सनसनीखेज साजिश रची. दोनों लूट की वारदात में कामयाब भी हो गए. मगर, वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें पता लगा कि बैग के अंदर महज 1 हजार 200 रुपये और कुछ कागजात हैं. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस ने लूट के एक मामले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, समर (बॉयफ्रेंड) और रानी (गर्लफ्रेंड) द्वारका के बिंदापुर इलाके में अलग-अलग कपड़ों की दुकान पर काम करते थे. दोनों का सपना था कि अपनी खुद की कपड़े की दुकान खोलें. मगर, पैसा न तो रानी के पास था और न ही समर के पास. इसके बाद दोनों ने लूट की साजिश रची.
दरअसल, जहां समर काम करता था, उसके पास में ही एक ज्वेलरी शोरूम था. समर उस पर नजर रखने लगा. करीब एक महीने तक उसने रेकी की. फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर लूट की साजिश रची. रानी गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली है. उसने अपने यहां रहने वाले रोहित और जोगिंदर से बात की. दोनों पर लूट-मार और डकैती के मामले पहले ही दर्ज थे.
11 जुलाई की रात ज्वेलर से लूट को दिया अंजाम
समर, रानी, रोहित और जोगिंदर ने मिलकर ज्वेलर को लूटने का प्लान बनाया. फिर 11 जुलाई की रात ज्वेलर अपनी दुकान बंद कर बैग लेकर घर के लिए निकला. तभी सभी ने उसका बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए. ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
घटनास्थल के आसपास लगे CCTV को किया चेक
ज्वेलर से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि बैग में 1,200 रुपये और कुछ दस्तावेज थे. साथ में थोड़ी-बहुत चांदी थी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. मगर, कोई क्लू नहीं मिला. फिर पुलिस ने दुकान के आसपास की दुकानों में काम करने वाले लड़कों के बारे में पता करना शुरू किया, इस दौरान समर के बारे में जानकारी मिली.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







