
समंदर में हूती विद्रोहियों का नहीं थम रहा आतंक, भारत के बाद पाकिस्तान जा रहे जहाज पर हमला
AajTak
हूती विद्रोहियों का कहना है कि इस तरह के हमले इजरायल पर दबाव बनाने के लिए किए जा रहे हैं. विद्रोहियों की मांग है कि इजरायल, गाजा में हमला बंद करे. पिछले एक महीने के भीतर हूतियों ने लाल सागर और उसके आसपास 100 से ज्यादा हमले किए हैं.
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच समंदर में हूती विद्रोहियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को एक बार फिर समंदर से गुजर रहे एक जहाज पर ड्रोन से हमला किया है. यह हमला इजरायली शहर इलियट पोर्ट के पास किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने यह हमला लाल सागर से गुजर रहे एक कंटेनर जहाज पर किया है. जिससे कई अन्य जहाजों को भी अपना रूट डायवर्ट करना पड़ा है. हूती विद्रोही समूह के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है.
सऊदी अरब से पाकिस्तान जा रहा था जहाज
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, एमएससी मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि मंगलवार को जहाज MSC United VIII पर ड्रोन से हमला किया गया है. जहाज सऊदी अरब से पाकिस्तान जा रहा था. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.
शिपिंग कंपनी इस हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रही है. इसके अलावा कंपनी स्वेज नहर का इस्तेमलाल करने से परहेज करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने जहाजों को स्वेज नहर से गुजारने के बजाय अब केप ऑफ गुड होप के माध्यम से गुजारेगी.
हूती विद्रोही संगठन ने ली जिम्मेदारी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









