
लखनऊ में फेसबुक पर महिला आयोग सदस्य की फोटो से छेड़छाड़, आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, आरोपी पर केस दर्ज
AajTak
लखनऊ में फेसबुक पर महिला आयोग सदस्य की फोटो का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए जाने पर पुलिस हरकत में आ गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है. जानें क्या है पूरा मामला?
लखनऊ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फेसबुक पर एक व्यक्ति ने राज्य महिला आयोग की सदस्य की फोटो का गलत इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी. इस पोस्ट के सामने आने के बाद पीड़िता और उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मामला बढ़ने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
पीड़िता का आरोप है कि फेसबुक पर डॉ. अतुल सम्राट नाम के व्यक्ति ने उनकी तस्वीर और पहचान का गलत इस्तेमाल किया. आरोपी ने उनकी फोटो के साथ अभद्र और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की, जिससे उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया. पीड़िता का कहना है कि यह न सिर्फ उनकी निजी गरिमा पर हमला है, बल्कि एक सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने की कोशिश भी है.
महिला के मुताबिक, जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, उनके पास अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कॉल्स आने लगे. इन कॉल्स में अभद्र बातें और परेशान करने वाले सवाल किए जा रहे हैं. इससे उनका पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया है. परिवार के सदस्य डर और चिंता के माहौल में जीने को मजबूर हैं. पीड़िता का कहना है कि इस घटना ने उनकी सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित किया है और उन्हें बेवजह लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है.
घटना से परेशान होकर महिला ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अपने प्रार्थना पत्र में उन्होंने साफ कहा है कि उनकी फोटो और नाम का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है. इससे उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है. हुसैनगंज थाने के इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस इस पूरे मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. साथ ही आरोपी की पहचान और उसके खिलाफ ठोस सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा सके.
फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किसी की जिंदगी पर कितना गंभीर असर डाल सकता है और ऐसे मामलों में सख्त कानून लागू करना बेहद जरूरी है.

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










