समंदर में अब नहीं ढूंढा जाएगा श्रद्धा का मोबाइल, आफताब की 'हिस्ट्री' खंगाल रही पुलिस
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस की जांच के दौरान मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि भायंदर की खाड़ी में डायवर (तैराक) के जरिये स्पॉट पर पूरी छानबीन की गई थी, लेकिन कुछ हासिल नही हुआ. अब दोबारा खाड़ी में तलाशी का फिलहाल कोई प्लान नहीं है. वहीं कल सोमवार को आऱोपी को एक बार फिर पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा.
देश को दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस का हर राज खोलने के लिए दिल्ली पुलिस कई शहरों में खाक छान रही है. हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में पुलिस हर उस जगह पहुंची है, जहां श्रद्धा और आफताब गए थे. इस कड़ी में दिल्ली पुलिस की एक टीम मुंबई के वसई भी पहुंची है. यहां भायंदर की खाड़ी में श्रद्धा के मोबाइल की तलाश कर रही पुलिस को कुछ नहीं मिला है. जिसके बाद यहां तलाशी रुक गई है. वहीं कल सोमवार को आऱोपी को एक बार फिर पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा. जहां उससे शेष सवाल किए जाएंगे.
मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि भायंदर की खाड़ी में डायवर (तैराक) के जरिये पहले ही दिन बताये गए स्पॉट पर पूरी छानबीन की गई थी, लेकिन कुछ हासिल नही हुआ. अब दोबारा खाड़ी में तलाशी का फिलहाल कोई प्लान नहीं है. क्योंकि समुद्र विज्ञान के जानकार लोगों की सलाह ली गयी है. श्रद्धा का जो मोबाइल फ़ोन आफ़ताब ने कथित तौर पर खाड़ी में फेंका था, उसका अब उसी जगह पर होना नामुमकिन है.
पुलिस ने बताया कि वसई शिफ्ट करने के दौरान आफताब ने 37 सामान दिल्ली भेजे, लेकिन 2 अलमारी और एक फ्रिज यहीं बेच दिया था. आफताब और श्रद्धा को उत्तर भारत घूमने जाना था. पैसों की किल्लत थी, इसलिए उन्होंने गैर जरूरी बड़े सामानों को बेच दिया था. मामले की जांच के दौरान अभी तक 20 लोगों के बयान लिये गए हैं. जिसमें 18 लोगों के बयान केस से रिलेवेंट हैं. साथ ही इस बात की पुष्टि भी पुलिस ने की है कि आफताब के पुराने रिकॉर्ड सहित उसके ढाई-3 साल के इतिहास को खंगाला जा रहा है ताकि कोर्ट मे परिस्थितियों के मुताबिक केस को मजबूती मिल सके.
जेल प्रशासन ने बताया आफताब का हाल
तिहाड़ PRO धीरज माथुर ने बताया कि आफताब तिहाड़ जेल नंबर 4 में है. उसे कल सेहत संबंधित कोई दिक्कत नहीं है. कल जब आया था, तब भी हेल्थ चेकअप किया गया और आज भी किया गया. इसको बाकी लोगों से अलग रखा गया है. 24 घंटे इस पर CCTV मोनिटरिंग है. उन्होंने बताया कि जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट से ऑर्डर मिला है कि आफताब को 28, 29 और 5 तारीख को डायरेक्टर FSL रोहणी के सामने पेश किया जाए. तो कल इसको पेश किया जाएगा. 3 बटालियन दिल्ली पुलिस इसको कल डायरेक्टर FSL के सामने पेश कराएंगे.
पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे जाएंगे शेष सवाल

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







