सब्जी लेने जा रहे बच्चों को इजरायल की सेना ने किया गिरफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
फिलीस्तीन में इजरायली सैनिकों द्वारा पांच बच्चों को अरेस्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हेब्रोन की पहाड़ियों में 8 से 12 साल की उम्र वाले ये बच्चे एक जंगली सब्जी (akoub) लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन इन्हें इजरायल के सैनिकों ने अरेस्ट कर लिया था.
फिलीस्तीन में इजरायली सैनिकों द्वारा पांच बच्चों को अरेस्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हेब्रोन की पहाड़ियों में 8 से 12 साल की उम्र वाले ये बच्चे एक जंगली सब्जी (akoub) लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन इन्हें इजरायल के सैनिकों ने अरेस्ट कर लिया था. इस वीडियो को लेकर कई ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं. (फोटो क्रेडिट: btselem) इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिक इन बच्चों को खींचकर ले जाते हैं और इन्हें एक सफेद वैन में बिठा देते हैं. इसके अलावा वहां मौजूद इन बच्चों को बचाने की कोशिश करता है लेकिन उसे जल्द ही सैनिक हटा देते हैं. इन बच्चों का प्रतिनिधित्व करने वाले ह्यूमन राइट्स वकील गैबी लेस्की ने एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि इन बच्चों को गिरफ्तार करने के साढ़े पांच घंटों बाद छोड़ दिया गया था. (फोटो क्रेडिट: btselem) इस मामले में इजरायल पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि इजरायल मिलिट्री ने चार नाबालिगों को पकड़ा था क्योंकि उन पर आरोप था कि वे प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुस गए थे और वहां से तोते और कई चीजों को चुराने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद आर्मी ने इन बच्चों को पुलिस के हवाले कर दिया था और पूछताछ के बाद उन्हें कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया था. (फोटो क्रेडिट: btselem)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












