
सब्जी बेचने वाले के पास मिली नेपाली चरस, 1.5 करोड़ कीमती ड्रग्स के साथ मुंबई में दो गिरफ्तार
AajTak
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसके तहत पुलिस ने मुंबई स्थित सब्जी विक्रेता से 1.5 करोड़ रुपये की नेपाली चरस जब्त की है. इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.
एंटी नारकोटिक सेल के डीसीपी प्रकाश जाधव के नेतृत्व में टीम ने 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नेपाल से लाई गई चरस की कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मण जयसवाल और रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जयसवाल मुंबई में सब्जी बेचने के काम करता है. वह बोरीवली इलाके में काम करता है. वहीं, गुप्ता यूपी के चौरी-चौरा का रहने वाला है. दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में ड्रग्स की आपूर्ति के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल ने मंगलवार की रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुप्ता को पैसे की जरूरत थी और उसे बताया गया था कि चरस मुंबई में आसानी से बिक जाती है. इसके बदले में अच्छे पैसे मिलते हैं. इसके बाद गुप्ता नेपाल बॉर्डर तक गया, जहां एक व्यक्ति ने उसे 2 किलोग्राम चरस दी. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ से अधिक है.
गुप्ता और जयसवाल ने चरस खरीदने के लिए किसी और से ये पैसे लिए थे. नेपाल बॉर्डर से गुप्ता चरस लेकर मुंबई आया और जयसवाल से मिला. दोनों चरस बेचने के लिए खरीददारों की तलाश में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वो ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे बेचने की तैयारी थी. इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










