
सब्जियों के बाद मसालों की कीमतों में लगेगी आग! जीरा के भाव ने तोड़े रिकॉर्ड
AajTak
सब्जियों के बाद अब मसालों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. जीरा के भाव में पिछले महीने से ही भारी उछाल दर्ज किया जा रहा. अब आशंका जताई जा रही है कि सभी प्रमुख मसालों के भाव तेजी से बढ़ेंगे.
सब्जियों के बाद अब मसालों की कीमतों (Spices Price) में आग लगने की आशंका है. पिछले वर्ष मुकाबले इस साल कुछ मसालों की कीमतों में डबल डिजिट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसमें सबसे अधिक जीरा की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है.
इसकी खुदरा कीमतें पिछले महीने सालाना आधार पर लगभग 75 फीसदी बढ़ गईं. सब्जियों के बाद अब महंगे मसाले लोगों के खाने का जयका बिगाड़ सकते हैं. कीमतें में बढ़ोतरी की वजह मौसम को बताया जा रहा है.
फसलों का नुकसान
विशेषज्ञों के अनुसार अनियमित मौसम की स्थिति और गिरते उत्पादन के कारण मसाले की कीमतें बढ़ रही हैं. स्थिति गंभीर बनी हुई है, क्योंकि कीमतों में राहत अगले कैलेंडर वर्ष तक ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. खासकर जीरा की कीमतों में राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं. जीरा साल में एक बार उपजने वाली फसल है और इस साल लगभग 30 से 40 फीसदी तक इसकी क्षति हुई है.
मसालों की खेती प्रभावित
जानकारों के अनुसार, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण कारण हल्दी जैसी कई फसलों की बुआई में भारी गिरावट देखी गई है. बिपरजॉय के कारण राजस्थान में धनिया बेल्ट का सफाया हो गया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कम बारिश के कारण सूखी मिर्च का उत्पादन कम हो गया है. बता दें कि जनवरी 2023 के बाद से मसालों की कीमतों में नरमी देखने को मिली थी. तब मसालों के भाव में सालाना आधार पर 21 फीसदी की महंगाई थी. लेकिन पिछले महीने से एक बार फिर से मसालों की कीमतों में तेजी आई है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










