
सबसे बड़े मुंह वाली महिला ने शेयर की ऐसी फोटो, लोग बोले - ये तो 'क्वीन ऑफ माउथ' है
AajTak
सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इन दिनों एक ऐसी तस्वीर चर्चा में हैं, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मुंह वाली महिला ने शेयर किया है.
दुनिया में एक ऐसी भी महिला है जिसका मुंह सबसे बड़ा है. इस वजह से इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. ये सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार इनकी एक तस्वीर की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.
2.56 इंच (6.52 सेमी) तक खुलने वाले और 4.07 इंच (10.33 सेमी) तक फैलने वाले मुंह के साथ, सामंथा रामस्डेल दुनिया की सबसे बड़ी मुंह वाली महिला है. इन्होंने 'सबसे बड़ा' और 'सबसे चौड़ा' मुंह खोलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
सबसे बड़ी मुंह वाली महिला की तस्वीर वायरल अमेरिका के मेन शहर की रहने वाली 34 वर्षीया यह महिला अक्सर सोशल मीडिया पर अपने 3.8 मिलियन फॉलोअर्स के लिए मजेदार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. इस बार उन्होंने इटली के फ्लोरेंस की यात्रा के दौरान एक तस्वीर पोस्ट की, जो काफी वायरल हुई है.
इस फोटो में वह मुंह में शराब की बोतल लिए हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं तस्वीर की पृष्ठभूमि में एक व्यक्ति को हक्का-बक्का सा दिख रहा है. अचंभे में उस शख्स की आंखें बड़ी हो गई थीं और यह दृश्य देखकर उसका मुंह खुला हुआ था.
सोशल मीडिया पर सामंथा ने तस्वीर साझा की है इंस्टाग्राम पर सामंथा ने @samramsdell5 नाम के अपने हैंडल को इस तस्वीर को शेयर किया है. इसका कैप्शन लिखा है - गैप इटालियंश. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को अब तक 42,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है.
'ये एआई नहीं है' इस पोस्ट पर कई लोगों ने अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया - आप तो क्वीन ऑफ माउथ हैं. अधिकतर लोग कमेंट सेक्शन में सामंथा की प्रशंसा करते नजर आए हैं. वहीं सामंथा ने अपने अजीबोगरीब कौशल के बारे में लिखा है - मानो या न मानो यह एआई नहीं है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











