
सबसे बड़े अमीर का खुलासा! Elon Musk ने इन तीन Cryptocurrency में लगाया पैसा
AajTak
क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने भी इसमें निवेश किया है. हम बात कर रहे हैं एलन मस्क की. Tesla के CEO Elon Musk ने Twitter पर खुलासा किया कि उन्होंने 3 Cryptocurrency में निवेश किया है. हालांकि, Elon Musk ने यह नहीं बताया कि उन्होंने Crypto Market में कितना पैसा लगाया है. करीब 230 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ वाले एलन मस्क ने रविवार को एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'जिज्ञासा से बाहर, मैंने 'बिटकॉइन, एथेरियम और डोगे' नामक कुछ क्रिप्टो में निवेश किया है, जैसा कि मैंने पहले कहा है क्रिप्टो पर ऐसे ही दांव मत न लगाएं! सही मूल्य उत्पादों का निर्माण करना और अपने साथी मनुष्यों को सेवाएं प्रदान करना है, पैसा नहीं.' देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










