
सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले पुरुष विलियम शेक्सपियर की मौत, परिवार ने की ये अपील
AajTak
विलियम शेक्सपियर ने दिसंबर, 2020 में कॉवेंट्री अस्पताल में कोरोना की पहली वैक्सीन ली थी. वह दुनिया में वैक्सीन लगवाने वाले पहले पुरुष थे. उनसे कुछ मिनट पहले ही 91 साल की मार्गरेट कीनन ने डोज़ लगवाई थी.
दुनिया में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लेने वाले विलियम शेक्सपियर की मौत हो गई है. 81 साल के विलियम शेक्सपियर उर्फ बिल शेक्सपियर ने मंगलवार को 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. परिवार के मुताबिक, शेक्सपियर की मौत असंबंधित बीमारी से हुई है. 81 साल के शेक्सपियर ने दिसंबर, 2020 में कॉवेंट्री अस्पताल में कोरोना की पहली वैक्सीन ली थी. वह दुनिया में वैक्सीन लगवाने वाले पहले पुरुष थे. उनसे कुछ मिनट पहले ही 91 साल की मार्गरेट कीनन ने डोज़ लगवाई थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शेक्सपियर के करीबी लोगों ने अपील की है कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आप कोविड की वैक्सीन लगवाएं. बिल शेक्सपियर ने लगातार तीन दशक तक समाजसेवा की. आपको बता दें कि साल 2019 में दुनिया में कोविड ने दस्तक दी थी, उसके एक साल बाद पहली पिछले साल यानी दिसंबर 2020 में वैक्सीन उपलब्ध हो गई थी. सबसे पहले Pfizer-BioNTech की वैक्सीन की डोज़ लगाई गई थी. वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने पूरी दुनिया से टीका लगवाने की अपील की थी, खास बात ये थी कि उनका नाम ही ऐसा था कि इतिहास में दर्ज हो गया और वैक्सीन की चर्चा अलग-अलग जगह होने लगी. गौरतलब है कि अब दुनिया में कई तरह की वैक्सीन आ गई हैं, अमेरिका में तो 50 फीसदी आबादी को टीका लग चुका है. जबकि यूके में भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा वैक्सीन लगवा चुका है. अगर भारत की बात करें तो यहां अभी तक 20 करोड़ डोज़ लगे हैं, लेकिन जनसंख्या के हिसाब से ये काफी कम हैं.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











