
सबसे गहरे पानी में हो रहा था मॉडल का फोटोशूट, अचानक आ गई शार्क, कनाडाई फोटोग्राफर ने बचाई टीम
AajTak
कनाडा के फोटोग्राफर स्टीव हेनिंग ने 164 फीट गहरे पानी में अंडरवाटर फोटोशूट कर एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया. यह अनोखा फोटोशूट फ्लोरिडा के बोका रैटन में हाइड्रो अटलांटिक जहाज के मलबे के पास किया गया. यह जगह खासतौर पर चुना गया क्योंकि यह डी-कंप्रेशन जोन से आगे है.
कनाडा के फोटोग्राफर स्टीव हेनिंग ने 164 फीट गहरे पानी में अंडरवाटर फोटोशूट कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया. यह अनोखा फोटोशूट फ्लोरिडा के बोका रैटन में हाइड्रो अटलांटिक जहाज के मलबे के पास किया गया. यह जगह खासतौर पर चुना गया क्योंकि यह डी-कंप्रेशन जोन से आगे है.
पहले तोड़ा गया था हेनिंग का रिकॉर्ड
स्टीव हेनिंग पहले भी 2021 में 21 फीट और 2023 में 30 मीटर गहराई में अंडरवाटर शूट करके रिकॉर्ड बना चुके थे. लेकिन दिसंबर 2023 में उनके साथी कनाडाई किम ब्रूनो और पिया ओयारज़ुन ने बहामास में 131 फीट गहरे पानी में फोटोशूट कर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था.
बिना ऑक्सीजन टैंक के पानी की गहराई में गईं मॉडल इस रिकॉर्ड को दोबारा अपने नाम करने के लिए हेनिंग की टीम ने कड़ी ट्रेनिंग ली. मॉडल सियारा एंटोव्स्की, जो पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हैं, ने इस बार सफेद ड्रेस और काले बूट्स में पानी के अंदर बेहतरीन पोज दिए. सियारा बिना ऑक्सीजन टैंक के इस गहराई में गईं, जो अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी.
देखें वीडियो
शार्क और अन्य मुश्किलें शूटिंग के दौरान टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पानी के अंदर जहाज के मलबे से उठते जंग और दो शार्क की अचानक एंट्री ने माहौल रोमांचक बना दिया. हेनिंग और उनकी टीम ने किसी तरह शार्क को वहां से भगाया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











