'सबसे गरीब देशों से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक', UN में भारत के विकास पर बोले एस जयशंकर
AajTak
यूएन के 77वें वार्षिक सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले 75 वर्षों में भारत के आर्थिक विकास की सराहना की. यहां उन्होंने कहा कि उपनिवेशवाद ने भारत को सबसे गरीब देशों में से एक बना दिया था, लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. यूएन के 77वें वार्षिक सत्र में विदेश मंत्री ने पिछले 75 वर्षों में भारत के आर्थिक विकास की सराहना की. यहां उन्होंने कहा कि उपनिवेशवाद ने भारत को सबसे गरीब देशों में से एक बना दिया था, लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
एस जयशंकर ने कहा, “18वीं शताब्दी में भारत ग्लोबल जीजीपी का लगभग एक चौथाई हिस्सा था. 20वीं सदी के मध्य तक, उपनिवेशवाद ने सुनिश्चित कर दिया कि हम सबसे गरीब देशों में से एक हैं, लेकिन आजादी के 75वें वर्ष में भारत गर्व से आपके सामने दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है.” उन्होंने कहा, "हाल के दिनों में डिजिटल तकनीक ने खाद्य सुरक्षा जाल को सफलतापूर्वक उन्नत किया है. 300 अरब डॉलर से अधिक के लाभ डिजिटल रूप से वितरित किए गए हैं, 400 मिलियन से अधिक लोगों को नियमित रूप से भोजन मिलता दिया जाता और हमने 2 अरब से अधिक वैक्सीन लगाए हैं."
विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर में भारत के विश्वास की बात कही और बताया, "भारत ग्रह के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमें संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों पर पूरा भरोसा है. हमारी नजर में आज दुनिया एक परिवार है."
उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि विकास सार्वजनिक हित है और आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका ओपन सोर्सिंग है. संयुक्त राष्ट्र वैश्विक ज्ञान को एकत्रित करके एसडीजी को आगे बढ़ाने में बड़ा मददगार साबित हो सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









