
सबसे खतरनाक ज्वालामुखी फटा, सामने आया खौफनाक Video
AajTak
मेक्सिको में ज्वालामुखी फटने की वजह से आसमान में राख ही राख नजर आ रही है. इससे लाखों लोगों को खतरा भी उत्पन्न हुआ. अब ज्वालामुखी फटने का एक वीडियो सामने आया है.
मेक्सिको का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी फट गया है. इसे पॉपोकेटपेटल ज्वालामुखी के तौर पर जाना जाता है, जो सेंट्रल मेक्सिको में मौजूद है. इसमें 15 मई से ही एक्टिविटी तेज हो गई थी. इसके फटने से हवा में राख उड़ती देखी गई है. जिसके चलते प्रशासन को इसके आसपास के इलाकों में स्कूलों को बंद करना पड़ा.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ज्वालामुखी के 60 मील के दायरे में करीब 2.5 करोड़ लोग रहते हैं. राख के आसमान में फैलने के बाद मेक्सिको सिटी में बड़ी संख्या में फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है और कुछ ने देरी से उड़ान भरी. इसका एक टाइम लैप्स वीडियो सामने आया है. जिसमें ज्वालामुखी कैसे फटता है, ये दिखाया गया है. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि कैसे उसके फटने से हवा में राख उड़ रही है. इसे इंस्टाग्राम पर एंड्रेस जर्नी नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
लाखों लोगों को खतरा
21 मई को मेक्सिक नेशनल सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेशन एजेंसी (सीएनपीसी) ने ज्वालामुखी के खतरे को 'येलो फेज 3' स्तर का बताया था. इसका मतलब है कि ज्वालामुखी से सटे इलाकों में रहने वाले 30 लाख लोगों को स्थान खाली करने के लिए तैयार रहना चाहिए. एजेंसी ने लोगों को घर के बाहर न निकलने की भी सलाह दी थी. इससे पहले साल 2000 में भी ज्वालामुखी फटा था, तब आसपास के इलाकों से 50,000 लोगों को निकाला गया था. बीते साल 28 नवंबर को शनिवार के दिन मौना लोआ ज्वालामुखी फट गया था. ये दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी है, जो हवाई में मौजूद है. इसका भी वीडियो सामने आया था, जिसमें आसमान लाल रंग का हो गया था और हवा में राख मिक्स हो गई थी. होनोलुलु की राष्ट्रीय मौसम सेवा की तरफ से कहा गया कि ज्वालामुखी से निकलने वाली राख 45,000 फीट की दूर तक गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











