
'सबसे अहम स्तंभों में से एक हैं भारत-US के रक्षा संबंध', अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें द्विपक्षीय संबंधों के
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मंगलवार को पेंटागन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को दोनों देशों की साझेदारी का "सबसे निर्णायक स्तंभ" बताया.
जयशंकर ने बैठक में कहा, “मैं आज पेंटागन में हूं क्योंकि हम मानते हैं कि हमारी रक्षा साझेदारी आज के दौर में द्विपक्षीय संबंधों के सबसे निर्णायक स्तंभों में से एक है.” यह मुलाकात क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) के तुरंत बाद हुई, जो हाल ही में वॉशिंगटन में आयोजित की गई थी. यह भारत-अमेरिका के उच्चस्तरीय संबंधों की श्रृंखला में एक और प्रमुख कड़ी है.
अमेरिका ने जताई संतुष्टि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने भारत के सशस्त्र बलों में अमेरिकी रक्षा प्रणालियों के एकीकरण पर प्रकाश डाला और औद्योगिक सहयोग और सह-उत्पादन नेटवर्क के विस्तार के लक्ष्य को रेखांकित किया.
यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद के खिलाफ दुनिया अपनाए जीरो टॉलरेंस', क्वाड मीटिंग में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ कई लंबित रक्षा सौदों को जल्द पूरा करने, रक्षा उत्पादन नेटवर्क को विस्तारित करने, और सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर हैं. हमारे साझा रक्षा औद्योगिक सहयोग और सह-उत्पादन नेटवर्क का विस्तार कर सकते हैं. ”
दस साल की नई डिफेंस फ्रेमवर्क डील की तैयारी आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस वर्ष फरवरी में अमेरिका यात्रा के दौरान, उन्होंने और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले 10 वर्षों के लिए भारत-अमेरिका मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का नया ढांचा तैयार करने की घोषणा की थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









