
सबरीमला मंदिर से सोना गायब होने के मामले में पूर्व टीडीबी अधिकारी को मिली जमानत
AajTak
सबरीमला सोने के गायब होने के प्रकरण में यह पहली रिहाई मानी जा रही है. इससे पहले, मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी द्वारपालक मूर्ति से जुड़े मामले में वैधानिक जमानत मिल चुकी है. मुरली बाबू, द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों की प्लेटों से सोना गायब होने के मामले में दूसरे आरोपी, जबकि श्रीकोविल (गर्भगृह) के द्वार-फ्रेम से सोना गायब होने के मामले में छठे आरोपी हैं.
सबरीमला मंदिर से कथित रूप से सोना गायब होने के मामले में बड़ी कानूनी प्रगति सामने आई है. कोल्लम स्थित विजिलेंस अदालत ने शुक्रवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरली बाबू को दो अलग-अलग मामलों में वैधानिक जमानत दे दी.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विजिलेंस कोर्ट के न्यायाधीश मोहित सी. एस. ने यह राहत इस आधार पर दी कि मुरली बाबू की गिरफ्तारी के 90 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन विशेष जांच दल (SIT) तय समयसीमा के भीतर दोनों मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने में असफल रहा.
मुरली बाबू, द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों की प्लेटों से सोना गायब होने के मामले में दूसरे आरोपी, जबकि श्रीकोविल (गर्भगृह) के द्वार-फ्रेम से सोना गायब होने के मामले में छठे आरोपी हैं. वह फिलहाल तिरुवनंतपुरम की विशेष उप-जेल में बंद थे और अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार शाम तक उनकी रिहाई होने की संभावना है.
सबरीमला सोना गुमशुदगी प्रकरण में यह पहली रिहाई मानी जा रही है. इससे पहले, मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को भी द्वारपालक मूर्ति से जुड़े मामले में वैधानिक जमानत मिल चुकी है.
जांच एजेंसियों के अनुसार, मुरली बाबू को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि मुख्य आरोपी द्वारा द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल के द्वार-फ्रेम पर इलेक्ट्रोप्लेटिंग का प्रस्ताव दिए जाने के बाद, मुरली बाबू ने उस प्रस्ताव को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड को अग्रेषित किया था. इसी आधार पर उनके खिलाफ षड्यंत्र के आरोप लगाए गए.
गिरफ्तारी के समय मुरली बाबू हरिपाद में डिप्टी देवस्वोम कमिश्नर के पद पर तैनात थे. मामले के उजागर होने के बाद उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









