
सबकुछ तबाह, चारों ओर धुंआ-धुंआ... तेहरान में इजरायल के ताजा हमले का देखें वीडियो
AajTak
तेहरान में लगातार हो रहे हमलों ने क्षेत्रीय हालात को और अधिक संवेदनशील बना दिया है. विश्लेषकों का मानना है कि राजधानी पर सीधे और बड़े पैमाने पर किए जा रहे हमले संघर्ष को और गहरा कर सकते हैं. दुनिया भर की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि ईरान की ओर से अगला कदम क्या होगा.
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान को जारी रखा हुआ है. इस ऑपरेशन के तहत इजरायली वायुसेना ने आज भी तेहरान और पश्चिमी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर आज फिर ताबड़तोड़ हमले किए हैं.
IDF द्वारा जारी किए गए ताजा फुटेज में तेहरान के आसमान में केवल आग की लपटें और धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है, जो हमले की भयावहता को बयां कर रहा है.
इजरायली सेना ने अब से कुछ देर पहले एक वीडियो रिलीज करते हुए कहा कि कुछ ही मिनट पहले तेहरान में "ईरानी आतंकी शासन" के मुख्य मुख्यालय (Headquarters) को निशाना बनाकर सटीक हमला किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शक्तिशाली मिसाइलों ने पल भर में कंक्रीट के मजबूत ढांचे को मलबे के ढेर में बदल दिया. IDF ने बयान जारी कर कहा है कि यह स्ट्राइक उस सिस्टम पर सीधा प्रहार है जो क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहा था.
यह भी पढ़ें: तेहरान के सीने पर वार, इजरायल ने चेतावनी देने के बाद बरसाईं ताबड़तोड़ मिसाइलें, देखें नए हमले का वीडियो
इजरायली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में स्थित सैकड़ों लक्ष्यों को भेदा है. इनमें मुख्य रूप से ईरान की मिसाइल लॉन्चिंग साइट्स, हथियार डिपो और सैन्य प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं. IDF के प्रवक्ता ने बताया, "वायुसेना ने सैकड़ों सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन के लॉन्चर और रणनीतिक ठिकाने शामिल हैं."
इजरायल द्वारा जारी इन वीडियो ने ईरान की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense) की विफलताओं को उजागर कर दिया है. जहां तेहरान के उत्तर में धमाकों की आवाज रुकने का नाम नहीं ले रही, वहीं इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि यह तो बस शुरुआत है. इन हमलों ने मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन को पूरी तरह हिला दिया है. पूरी दुनिया अब इस बात को लेकर खौफ में है कि क्या ईरान इस विनाशकारी चोट के बाद पलटवार करेगा या यह युद्ध उसके पतन का कारण बनेगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









