
सफेद बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली और पहाड़ी कुत्ते... इनके साथ आराम से घर में रहती है ये महिला
AajTak
यूक्रेन स्थित एक विला एक सफेद बाघ, दो सर्वल जंगली बिल्लियां, एक काला जगुआर और एक बर्नीज माउंटेन डॉग का भी घर है. इन सब की देखभाल एक महिला करती है और सभी उसकी बात मानते हैं.
रॉयल बंगाल टाइगर, जगुआर, दो जंगली बिल्लियां और एक पहाड़ी कुत्ते के साथ एक महिला बड़े आराम से एक ही छत के नीचे रहती है. ये सुनकर थोड़ा अटपटा भले ही लगे, लेकिन ये सच है. ये हिंसक जानवर घर में इधर-उधर निर्बाध रूप से चहलकदमी करते रहते हैं. महिला को इनसे कोई खतरा महसूस नहीं होता है. वे इन्हें अपने बच्चों की तरह पालती है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में रहने वाली इस चीनी महिला को इन जानवरों से खासा लगाव है. इनका नाम गोंग है. गोंग चीनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. साथ ही वह अपने इन पालतू जंगली जानवरों के साथ रील्स बना-बना कर शेयर करती रहती हैं. गोंग सुर्खियों में तब आई, जब इसने रॉयल बंगाल टाइगर के साथ अपनी दिनचर्या का वीडियो शेयर किया. उनके पास जो बंगाल टाइगर है वो एक सफेद बाघ है. उन्होंने इसे 140,000 अमेरिकी डॉलर यानी 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है.
पालतू पशुओं के लिए लगवाया है 2000 वर्ग मीटर का बगीचा गोंग अपने प्रेमी और प्यारे पालतू पशुओं के यूक्रेन स्थित एक बड़े से घर में रहती हैं. उनका विला मुख्य शहर से कुछ दूरी पर है. यह विला एक सफेद बाघ, दो सर्वल जंगली बिल्लियां, एक काला जगुआर और एक बर्नीज माउंटेन डॉग का भी घर है. उनके पास विला के साथ ही 2,000 वर्ग मीटर का एक बगीचा और जानवरों के मनोरंजन के लिए एक पूल भी है.
सफेद बाघिन का नाम है मिलियन गोंग गोंग ने अपनी सफेद बाघिन की कीमत की वजह से उसका नाम 'मिलियन गोंग' रखा है. क्योंकि उसने इसे खरीदने के लिए 9,000 अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त भुगतान किया था. स्थानीय अधिकारी नियमित रूप से जानवरों के कागजात और रहने की स्थिति की जांच करते हैं. गोंग ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने यूक्रेन में पढ़ाई की है और वहीं रहते हुए प्रॉपर्टी खरीदी है. वह किराये का व्यवसाय भी चलाता है.
कपल इन पशुओं के साथ बनाता है कंटेंट ये जोड़ा अब कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करते हैं, ताकि वे अपने पशुओं के साथ अधिक समय बिता सकें. पिछले वर्ष अप्रैल में जन्मी मादा मिलियन गोंग का वजन अब लगभग 70 किलोग्राम है तथा वयस्क होने पर इसका वजन 150 किलोग्राम तक हो सकता है.वह फिलहाल विला के अंदर रहती है, हालांकि गोंग की योजना उसके बड़े होने पर उसके लिए एक विशेष आउटडोर परिसर बनाने की है.
सफेद बाघिन के खाने पर 1 लाख रुपये से ज्यादा हर महीने होता है खर्च सफेद बाघ अब जंगल में नहीं बचे हैं और किसी सेंचुरी में सिर्फ 200 ही बचे हैं. चीनी संस्कृति में उन्हें शक्ति और न्याय के पवित्र प्रतीक के रूप में देखा जाता है. इस जानवर का मासिक भोजन बिल लगभग 15,000 युआन (1 लाख 70 हजार रुपये) है. इसमें कई किलोग्राम मांस के अलावा चिकन, खरगोश, भेड़ और विटामिन जैसे स्नैक्स शामिल हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










