
सफेद बाघिन सीता के दो शावक अवनी और वियोम को बाड़े में छोड़ा गया, मां के साथ पानी में की मस्ती
AajTak
Delhi: पहली बार सफेद बाघिन सीता के दो शावकों को उनके जन्म के बाद पिंजरे से बाड़े में लाया गया. सफेद बाघिन सीता ने आठ महीने पहले इन शावकों को दिल्ली चिड़ियाघर में ही जन्म दिया था. सुरक्षा कारणों से दोनों शावकों को चिड़ियाघर से अलग रखा गया था. मादा शावक का नाम अवनी और नर शावक का नाम वियोम रखा गया है.
दिल्ली के चिड़ियाघर से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. पहली बार सफेद बाघिन सीता के दो शावकों को उनके जन्म के बाद पिंजरे से बाड़े में लाया गया. केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने छोटे शावकों का नाम रखा.
मादा शावक को अवनी और नर शावक को वियोम नाम से पुकारा जाएगा. दोनों शावक अपनी मां के साथ बाड़े से बाहर निकलना और भीतर जाना सीख गए हैं. अब इन्हें स्वतंत्र रूप से बाड़े में उछलकूद करने की छूट मिल गई है. पहली बार लोग इनके दीदार कर सकेंगे.
शावकों के लिए अखाड़े में बनाया गया छोटा तालाब
बता दें, सफेद बाघिन सीता ने आठ महीने पहले इन शावकों को दिल्ली चिड़ियाघर में ही जन्म दिया था. सुरक्षा कारणों से दोनों शावको को चिड़ियाघर से अलग रखा गया था. अब दोनों शावक आठ महीने के हो गए हैं और पूरी तरह से अपने परिवार के साथ अखाड़े में रहने के लिए तैयार हैं.
अखाड़े में शावकों के लिए खेलने के एक छोटा सा तलाब बनाया गया है. ये नन्हें शावक अपनी मां के पीछे-पीछे पानी में डूबकी लगाने का प्रयास करते हैं. फिर पानी से तुरंत ही बाहर आ जाते हैं. गर्मी को देखते हुए इनके बाड़े में वाटर स्प्रिंकलर, वाटर पूल का भी इंतजाम किया गया है.
अब इनका परिवार पांच सदस्यों का हो गया है

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










