
सफाईकर्मियों को 10 हजार रुपये के बोनस का ऐलान, अप्रैल से खाते में आएंगे पैसे... प्रयागराज पहुंचे CM Yogi का बड़ा ऐलान
AajTak
महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि महाकुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा. साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ बीमा की राशि भी दी जाएगी.
प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा. वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ बीमा की राशि भी दी जाएगी. अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भेजे जाएंगे.
सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को जो 8 से 11 हजार रुपये महीने के मिलते थे, अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार करेंगे. साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ कर जन आरोग्य बीमा का लाभ देंगे.
महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया.
महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी ने आगे कहा, "दुनिया में कहीं भी इतना बड़ा जमावड़ा नहीं हुआ. 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया. कोई अपहरण, लूट या ऐसी कोई घटना नहीं हुई. विपक्ष दूरबीन और माइक्रोस्कोप का उपयोग करके भी ऐसी किसी घटना को उजागर नहीं कर सका. विपक्ष ने गलत सूचना फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. इतना बड़ा आयोजन उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था."
बकौल सीएम- "मौनी अमावस्या पर 8 करोड़ श्रद्धालु वहां थे, लेकिन विपक्ष ने गलत सूचना फैलाना जारी रखा और असम्मान की भाषा का इस्तेमाल किय. वे कहीं और का वीडियो दिखाकर प्रयागराज को बदनाम कर रहे थे. उस रात एक दुखद घटना हुई; हम पीड़ितों के परिवारों के साथ सहानुभूति रखते हैं लेकिन विपक्ष काठमांडू के वीडियो का उपयोग करके और उसे प्रयागराज का बताकर गलत सूचना फैला रहा था. मगर, भक्तों ने बड़ी संख्या में आकर उन्हें जवाब दिया; उन्होंने विपक्ष को स्पष्ट कर दिया कि वे विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे और सनातन का झंडा कभी नीचे नहीं झुकेगा."
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं प्रयागराज के लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने पिछले दो महीनों से इस आयोजन (महाकुंभ) को अपने घर के आयोजन की तरह लिया. मैं समझ सकता हूं कि शहर की आबादी 20-25 लाख है, और इसलिए जब 5-8 करोड़ लोग एक साथ आए होंगे तो क्या स्थिति रही होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










