
सपा सांसद राम गोपाल यादव के बंगले में घुसा पानी, स्टाफ ने गोद में उठाकर कार में बैठाया, देखें VIDEO
AajTak
दिल्ली में पहली बारिश ही मुसीबतों का सबब लेकर आ गई है. आलम यह है कि राजधानी के सबसे पॉश इलाके में रहने वाले नेता-मंत्री भी जलजमाव के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं. ऐसा ही एक VIDEO सामने आया है, जिसमें सपा सांसद राम गोपाल यादव को स्टाफ गोद में उठाकर कार में बैठा रहा है.
दिल्ली-NCR की पहली बारिश ने आम जनता के साथ-साथ 'माननीयों' के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है. दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में रहने वाले दिग्गज नेता भी बारिश की मार से अछूते नहीं हैं. ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार सुबह सामने आया, जब समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव के घर में भी बारिश का पानी भर गया और उन्हें संसद जाने के लिए अपने स्टाफ की गोद में बैठकर कार तक जाना पड़ा.
दरअसल, शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली में हुई बारिश से सपा सांसद रामगोपाल यादव के घर में पानी भर गया. पार्लियामेंट का सत्र चलने के कारण रामगोपाल जब संसद जाने के लिए घर से निकले तो घर के अंदर तक पानी भरा होने के कारण उनके स्टाफ के कर्मचारियों को उन्हें गोद में उठाना पड़ा. कर्मचारी उन्हें गोद में उठाकर लाए और कार में बैठाया. इसके बाद कहीं जाकर रामगोपाल यादव संसद के लिए रवाना हो सके.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, कहीं पेड़ गिरे-कहीं सड़कें लबालब
VIDEO: रामगोपाल को गोद में उठाकर कार में बैठाता स्टाफ
संसद जाने के लिए निकले थे रामगोपाल
इस घटना के बाद जब रामगोपाल यादव से बारिश के कारण उन्हें हुई परेशानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,'मुझे संसद जाने के लिए यह सब करना पड़ा. एक गाड़ी से बाहर तक आए, फिर लोग हमें गाड़ी तक उठाकर लाए.' उन्होंने न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) की अव्यवस्था पर सवाल दागते हुए कहा,' मैं चार बजे से एनडीएमसी के अधिकारियों से बात कर रहा हूं. कोई पंप लाकर पानी निकाले तो ही इससे निजात मिलेगी. पूरे बंगले के अंदर पानी भर गया है. दो दिन पहले ही हमने फ्लोरिंग कराई थी. लाखों रुपए का नुकसान हो गया.'

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







