
'सपने के साथ कब्र में...', ट्रंप के बिना शर्त सरेंडर की मांग पर ईरान का मुंहतोड़ जवाब, खाड़ी देशों से क्यों मांगी माफी?
ABP News
Israel-Iran War: ईरान ने हमलों के लिए अपने पड़ोसी मुल्कों से माफी मांग ली है, साथ ही अमेरिका की तरफ से की गई बिना शर्त सरेंडर की मांग को ठुकरा दिया है.
ईरान ने यूएस-अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के बाद पलटवार करते हुए अपने पड़ोसी देशों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे, इस एक्शन को लेकर वहां के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को माफी मांग ली है, साथ ही अमेरिका की तरफ से की गई सरेंडर की मांग को मानने से इनकार करते हुए ठुकराया है. उन्होंने कहा है कि वे हमारे बिना शर्त आत्म समर्पण के सपने को कब्र में ले जाएंगे.
राष्ट्रपति मसूद ने कहा कि तेहरान का दूसरे देशों पर हमले करने का कोई इरादा नहीं है. भले ही इजरायल और अमेरिका के साथ दुश्मनी बढ़ गई हो. एक टीवी चैनल पर देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान के अंतरिम नेतृत्व परिषद (Temporary Leadership Council) ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने और मिसाइल लॉन्च रोकने का फैसला किया है. यह रोक तबतक है, जब तक वह देश ईरान पर हमले नहीं करते हैं. राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं. हमारा दूसरे देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है. यह फैसला इलाके में और ज्यादा तनाव रोकने के लिए लिया गया था.'
ईरान ने लिया पड़ोसी मुल्कों पर हमले रोकने का फैसला
साथ ही उन्होंने बताया कि नेतृत्व परिषद ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने के फैसले पर मंजूरी दी है. साथ ही ईरान पर अगर हमला होता है, तो जवाब देने का अधिकार भी बना रखा जाएगा. परिषद ने घोषणा की है कि पड़ोसी देशों पर हमले नहीं होंगे. कोई मिसाइल लॉन्च नहीं किया जाएगा. जब तक उन देशों से ईरान पर हमला न हो.













