
सनी देओल की जाट को टक्कर देने आ रही प्रतीक गांधी-पत्रलेखा की 'फुले', क्या है कहानी?
AajTak
एक्टर प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2025 रिलीज होगी. फिल्म में दिखाया गया है कि ज्योतिराव फुले और सावित्रिबाई फुले किस प्रकार समाज में क्रांति लेकर आए, कैसे उन्होंने महिलाओं, दलितों के लिए बदलाव की राह तैयार की.
एक्टर प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रिबाई फुले के जीवन पर आधारित है. फिल्म में प्रतीक गांधी ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के किरदार में हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि ज्योतिराव फुले और सावित्रिबाई फुले किस प्रकार समाज में क्रांति लेकर आए, कैसे उन्होंने महिलाओं, दलितों के लिए बदलाव की राह तैयार की. फिल्म में ज्योतिराव फुले का किरदार निभाने वाले प्रतीक गांधी ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार ज्योतिराव फुले के बारे में बात की है.
क्या है इस फिल्म में खास
न्यूज 18 से बातचीत में एक्टर कहते हैं कि हमने शुरू से सोच रखा था कि फिल्म में किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं करना है. हम बस इतिहास की सच्ची घटना को लोगों को दिखाना चाहते थे. एक्टर प्रतीक गांधी आगे कहते हैं, हालांकि फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया है, लेकिन साथ ही फिल्म में एंटरटेनमेंट का भी ख्याल रखा गया है. यह फिल्म आपको सोचने, सवाल करने के लिए इंस्पायर करती है. यह फिल्म आपके जिज्ञासा को बढ़ाती है.
जब प्रतीक से पूछा गया कि जात-पात, छुआछूत हालांकि अब भारत में कम हुआ है लेकिन फिर भी यह जड़ से खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में क्या 'फुले' फिल्म इस असमानता को कम कर पाएगी. इस पर एक्टर कहते हैं, भले ही इस तरह की घटना हमारे समाज में कम हुई है लेकिन अभी भी यह समाज में बना हुआ है.'फुले एक ऐसी फिल्म है जो लोगों को सवाल करने का हिम्मत देगी. आज भी हमारे समाज में जेंडर इनइक्वालिटी और जात-पात बना हुआ है. शायद इस फिल्म से लोग की सोच में कुछ बदलाव हो.
कब रिलीज होगी फिल्म
अनंत महादेवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फुले' का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था. अब लोगों को फिल्म का इंतजार है. फिल्म ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2025 रिलीज होगी. यह फिल्म सनी देओल की फिल्म 'जाट' से टकराने वाली है. फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










