
सदियों पुराना यमुना और लाल किला का रिश्ता... दिल्ली में मुगलों के अर्श से फर्श तक पहुंचने का गवाह है 'यमुना गेट'
AajTak
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी भर गया है. यमुना का मटमैला पानी लाल किला की लाल दीवारों को भी छूकर बह रहा है. यमुना का इतना करीब बहना लाल किला के लिए कोई नई बात नहीं है. जब लाल किला की नींव रखी गई थी, तब भी यमुना उसके करीब ही बह रही थी.
'खतरे के निशान'...अमूमन जुलाई-अगस्त के महीने में खबरों की दुनिया में इस वाक्य के इस्तेमाल की खपत बढ़ जाती है. बस इसके आगे या फिर पीछे जोड़ने होते हैं नदियों के नाम. जैसे मौजूदा समय में दिल्ली में बहने वाली यमुना के लिए इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है. यमुना खतरे के निशान से इतना ऊपर बह रही है कि राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में इसका पानी भर गया है. लाल किले की लाल दीवारों को छूते हुए यमुना का मटमैला पानी बह रहा है. जिस यमुना के किनारे 1638 में लाल किला की नींव रखी गई थी. वो यमुना एक बार फिर से लाल किले के करीब बह रही है.
चूंकि यमुना और लाल किला का रिश्ता करीब 385 वर्ष पुराना है. इसलिए लाल किले के पास बह रही यमुना अपने सैकड़ों वर्ष पुराने बहाव के मार्ग पर है. वो ना तो किसी के घर में घुस रही है और ना ही किसी सड़क पर बह रही है. वो अपने पुराने मार्ग पर लौटी है... तो बढ़ते जलस्तर के बीच यमुना और लाल किला के रिश्ते की एक छोटी सी कहानी सुन लीजिए.
रसूख और रुखसती का गवाह यमुना गेट
लेखिका राना सफ्वी अपनी किताब शाहजहानाबाद: द लिविंग सिटी ऑफ ओल्ड दिल्ली में लिखती हैं कि साल 1648 में मुगल बादशाह शाहजहां ने जब अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थांतरित की, तो वो सबसे पहले नवनिर्मित लाल किले में पहुंचे. इस भव्य किले में उन्होंने जलमार्ग से प्रवेश किया था. इसके करीब 200 साल बाद साल 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद जब आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने उसी जल मार्ग वाले दरवाजे का इस्तेमाल लाल किले से भागने के लिए किया, तो इतिहास का एक चक्र अंजाम तक पहुंचा था. लाल किले में मुगल साम्राज्य का आगाज और उसके रसूख के रुखसती एक ही दरवाजे से हुई और वो है यमुना गेट.
यमुना गेट और उसका नाम लाल किले का लाहौरी गेट और दिल्ली गेट काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन यमुना गेट के बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती है. यमुना गेट (खिजरी दरवाजा). ये दरवाजा उस सड़क पर है, जिसे हम लाल किले के पिछले हिस्से के रूप में जानते हैं. इस खिजरी गेट का नाम जल के सिंधी संत ख्वाजा खिज्र के नाम पर रखा गया था. उन्हें झूलेलाल के नाम से भी जाना जाता था. सिंध के हिंदू और मुस्लिम दोनों उनका बेहद ही सम्मान करते थे. पहले वाले उन्हें भगवान के रूप में देखते थे. जबकि दूसरे उन्हें एक संत मानते थे. उन्हें दरिया शाह 'जिंदा पीर' के नाम से भी जाना जाता है.
मुगलों के लिए बेहद अहम थी यमुना

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



