
सत्ता गई लेकिन पार्टी बची, पाक कोर्ट ने इमरान के पक्ष में क्या बड़ा फैसला दिया?
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. चुनाव आयोग द्वारा उन्हें पीटीआई अध्यक्ष के पद से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, अब पाक कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. चुनाव आयोग द्वारा उन्हें पीटीआई अध्यक्ष के पद से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, अब पाक कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है. इस तरह से इमरान खान ने पाकिस्तान में अपनी सत्ता जरूर गंवाई, लेकिन पार्टी बचाने में कामयाब हो गए, पार्टी में उनका कद भी बरकरार रहा. अभी तक इस आदेश पर इमरान खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इमरान खान को कोर्ट से राहत
जानकारी के लिए बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान बुरी तरह फंसे हुए हैं. जब उस मामले में कोर्ट ने इमरान के खिलाफ ही फैसला दिया था, चुनाव आयोग ने भी उनके खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की. पाकिस्तान के Article 63(1)(p) के तहत इमरान पर आरोप लगा कि उन्होंने गलत बयान दिए और फर्जी दस्तावेज दिखाए. लेकिन तब पूर्व पीएम ने तर्क दिया था कि संविधान में ये कही नहीं कहा गया कि कोई दोषी किसी पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकता है. अब इसी तर्क के साथ इमरान खान ने लाहोर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. उस याचिका में चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक की मांग थी.
इमरान का क्या तर्क था?
अब उसी याचिका पर इमरान को कोर्ट से राहत मिली है. अभी के लिए चुनाव आयोग उन्हें पार्टी अध्यक्ष के पद से नहीं हटा सकता है. वैसे अभी याचिका में भी इमरान ने कहा था कि चुनाव आयोग ने अपनी सीमित ताकत से बाहर जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया, जो सही नहीं. अब कोर्ट ने भी उन तर्कों को मान लिया है और इमरान खान को ये बड़ी राहत मिली है. तोशाखाना मामले की बात करें तो इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था. लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








