
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गोल्फर टाइगर वुड्स, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
AajTak
गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. कार सवार वुड्स घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि उनके पैर में चोट लगी है.
लॉस एंजिल्स में हुए सड़क हादसे में गोल्फ के जाने माने खिलाड़ी टाइगर वुड्स घायल हो गए. घायल गोल्फ खिलाड़ी को उपचार के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया गया है कि उनके पैर में चोट आई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लॉस एंजिल्स में मंगलवार सुबह 7.12 बजे रॉबिंग हिल्स एस्टेट्स और रैंचो पालोस वेरिड्स के पास टाइगर वुड्स की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. गोल्फ खिलाड़ी के एजेंट डैनियल रैपापोर्ट ने एक बयान में कहा, "कैलिफोर्निया में आज सुबह टाइगर वुड्स एक कार दुर्घटना का शिकार हुए, जहां उन्हें पैर में चोटें आईं हैं. वह अभी भी सर्जरी करा रहे हैं."
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











