
सचिन से शादी के लिए फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा ने घर वालों से की थी बगावत, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
AajTak
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा. नामांकन में दिए गए एफिडेविट में उन्होंने पत्नी के नाम वाले कॉलम के आगे खुद को 'तलाकशुदा' बताया है. साल 2004 में सचिन पायलट ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से शादी की थी.
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पत्नी सारा से अलग हो गए हैं. दोनों के बीच तलाक का खुलासा सचिन पायलट के चुनावी एफिडेविट से हुआ है. जनवरी 2004 में सारा और सचिन पायलट ने शादी की थी.
दरअसल, इसी महीने 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. मंगलवार को उन्होंने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा. नामांकन में दिए गए एफिडेविट में उन्होंने पत्नी के नाम वाले कॉलम के आगे खुद को 'तलाकशुदा' बताया है. सचिन और सारा के दो बेटे हैं- आरान और वेहान.
जनवरी 2004 में सारा और सचिन ने एक साधारण सामारोह में शादी की थी. इस शादी में बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था. सारा के परिवार यानी अब्दुल्ला परिवार ने इस शादी का बहिष्कार किया था.
सचिन और सारा दोनों का ही परिवार राजनीति में सक्रिय रहा है. सचिन पायलट दिवंगत कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे हैं. वहीं, सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं. सारा के दादा शेख अब्दुल्ला खुद एक लोकप्रिय नेता थे.
इस शादी में सचिन का हिंदू और सारा का मुसलमान होना सबसे बड़ा रोड़ा बना था.
लंदन में हुई थी मुलाकात

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












