
सचिन वाजे को 3 अप्रैल तक NIA कस्टडी में भेजा गया, एंटीलिया मामले में हुए थे निलंबित
AajTak
एनआईए ने यह भी कहा है कि काफी सारे सीडीआर डाटा को अभी खंगालना है. क्योंकि वाजे ने काफी सारे डाटा को नष्ट कर दिया है. इन सबको वापस पाना बेहद जरूरी है. आरोपी के वॉइस सैंपल ले लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 7-8 डीवीआर नष्ट कर दिए हैं.
मुंबई के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 3 अप्रैल तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कस्टडी में भेजा गया है. इससे पहले एंटीलिया मामले में एजेंसी ने वाजे की 15 दिनों की कस्टडी की मांग की थी. जांच एजेंसी ने कहा है कि UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट) के तहत 30 दिन की कस्टडी मिलती है. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसी को 62 अनअकाउंटेड बुलेट्स मिले हैं. जबकि 30 आधिकारिक बुलेट्स में से मात्र 5 बुलेट ही मिले हैं. यानी कि 25 बुलेट्स के हिसाब नहीं दिए गए हैं. एनआईए ने कहा कि यह जानने की जरूरत है कि वो बुलेट्स कहां हैं और यह जानने की भी जरूरत है कि 62 अनअकाउंटेड बुलेट्स कहां से आए?
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









