
सचिन पायलट का ऐलान- कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे राजस्थान में खड़ा करेंगे आंदोलन
AajTak
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद एक बार फिर से राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पंचायत में जुट गए हैं. सचिन पायलट ने जयपुर के चाकसू में अब तक की सबसे बड़ी किसान पंचायत बुलाई. इस पंचायत में उन्होंने पूरे राजस्थान में कृषि बिल के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया है.
केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर के चाकसू में किसान पंचायत बुलाई. इस पंचायत में रिकॉर्ड संख्या में भीड़ देख सचिन पायलट गद गद नजर आए. उन्होंने इस पंचायत में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संकल्प लिया, साथ ही कहा कि अब पूरे राजस्थान में आंदोलन का बिगुल बजाऊंगा. आंदोलन जारी रखने का ऐलान राहुल गांधी के राजस्थान के दौरे से पहले सचिन पायलट दौसा और भरतपुर में भी दो बड़ी किसान पंचायत कर चुके हैं. सचिन पायलट ने ऐलान किया है कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है, तब तक राजस्थान में इसे लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा. सचिन पायलट ने इस पंचायत में सभी जातियों के नेताओं को बुलाया था, जिसमें पायलट के साथ निवाई के विधायक प्रशांत बैरवा भी थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











