
सख्त लॉकडाउन पर बोले ब्रिटिश PM जॉनसन- घर पर रहें और लोगों की जान बचाएं
AajTak
डाउनिंग स्ट्रीट ब्रीफिंग के दौरान सोमवार शाम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह प्रतिबंधों में ढील की संभावना के बारे में "काफी आशावादी" हैं, तो भी गारंटी नहीं दे सकते कि वर्तमान लॉकडाउन अंतिम होगा. उन्होंने आगाह करते हुए कहा, 'मुझे बहुत उम्मीद है कि हम आगे बढ़ेंगे और चीजों को खोल पाएंगे.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से अनुरोध किया है कि संयम के साथ लॉकडाउन का पालन करें जिससे कोरोना वायरस के नए केंट वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके. साथ ही कहा कि घर में रहें और लोगों की जान बचाएं. ब्रिटेन अपने यहां सख्त लॉकडाउन को खत्म करने की योजना बना रहा है, हालांकि वहां भी रोजाना 10 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं. डाउनिंग स्ट्रीट ब्रीफिंग के दौरान सोमवार शाम को प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि वह किसी भी तरह की कोई गारंटी नहीं दे सकते हैं क्योंकि अब जब संक्रमण में गिरावट आ रही है तो पिछले साल अप्रैल में जब महामारी चरम पर थी, की तुलना में अस्पतालों में इस समय ज्यादा संख्या में कोविड-19 के मरीज भर्ती हैं. उन्होंने उन शानदार प्रयासों की सराहना भी की जिसकी बदौलत सरकार ने इस हफ्ते 1.5 करोड़ की पहली खुराक देने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया और रोलआउट को आगे बढ़ाकर 65 से ऊपर के लोगों के लिए बढ़ा दिया.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








