
सऊदी ने ईरान पर अटैक के लिए अमेरिका को उकसाया, व्हाइट हाउस के बंद कमरे में हुई सीक्रेट मीटिंग
AajTak
ईरान को लेकर अमेरिका और सऊदी अरब के बीच पर्दे के पीछे बड़ी रणनीतिक बातचीत सामने आई है. सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने चेतावनी दी कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ कार्रवाई से पीछे हटे तो तेहरान और मजबूत होकर उभरेगा. सीक्रेट मीटिंग में दिया गया ये बयान सऊदी के सार्वजनिक ऐलान से बिल्कुल अलग है.
ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले को लेकर मिडिल ईस्ट की राजनीति में बड़ा मोड़ सामने आया है. सऊदी अरब ने पर्दे के पीछे अमेरिका को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए उकसाया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने वॉशिंगटन में एक निजी ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दी गई धमकियों पर अमल नहीं किया, तो ईरानी शासन और ज्यादा मजबूत होकर उभरेगा.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, यह ब्रीफिंग व्हाइट हाउस में हुई, जिसमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन मौजूद थे. बैठक का मुख्य एजेंडा ईरान पर संभावित अमेरिकी स्ट्राइक और उसके क्षेत्रीय प्रभावों को लेकर था.
यह भी पढ़ें: सऊदी-UAE-कतर का इनकार, ईरान से जंग में ये मुस्लिम देश बनेगा अमेरिका का हमसफर
यह सऊदी रुख इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल के हफ्तों में सार्वजनिक रूप से रियाद लगातार संयम और कूटनीति की बात करता रहा है. तीन हफ्ते पहले ही सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से क्षेत्रीय युद्ध के खतरे को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद अमेरिका ने हमले का फैसला टाल दिया था. लेकिन अब सऊदी नेतृत्व के भीतर सोच में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है.
एमबीएस ने US को सऊदी के एयरस्पेस के इस्तेमाल से रोका
यहां तक कि मोहम्मद बिन सलमान की तरफ से भी ऐलान किया गया था कि वे ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को सऊदी अरब के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा. यह प्रतिबंध सबसे पहले अप्रैल 2025 में लगाया गया था, जब अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाने की योजना बना था. बाद में उसे अपने अन्य एयरबेस का इस्तेमाल करना पड़ा था. अब जबकि ईरान में सत्ता परिवर्तन के टारगेट के साथ हमले की योजना है, तब भी सऊदी समेत अन्य खाड़ी मुल्कों ने अमेरिका को एयरस्पेस के इस्तेमाल से रोक दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









