
सऊदी अरब में कहर बरपा रही गर्मी, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्री गंवा चुके हैं जान
AajTak
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने रविवार को बताया कि इस साल हज यात्रा के दौरान अब तक कुल 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकारी टेलीविजन ने मंत्री के हवाले से कहा कि हज यात्रियों की मौत 'पर्याप्त आश्रय या आराम के बिना सीधी धूप में लंबी दूरी तय करने' के कारण हुई.
सऊदी अरब के मक्का शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है. यह गर्मी इस साल अब तक 1300 से अधिक हज यात्रियों की जान ले चुकी है. इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हज यात्री भी शामिल हैं जो कुछ समय पहले ही हज के लिए सऊदी अरब रवाना हुए थे.
अब तक कुल 1301 लोगों की मौत
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने रविवार को बताया कि इस साल हज यात्रा के दौरान अब तक कुल 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकारी टेलीविजन ने मंत्री के हवाले से कहा कि हज यात्रियों की मौत 'पर्याप्त आश्रय या आराम के बिना सीधी धूप में लंबी दूरी तय करने' के कारण हुई.
मरने वालों में कई बुजुर्ग लोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लगभग 83 प्रतिशत मौतें उन लोगों की हुई हैं जो तीर्थयात्रा करने के लिए अधिकृत नहीं थे. मक्का में इस साल गर्मी का पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार गया है जो हज यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं है.
98 भारतीयों ने गंवाई जान
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस साल हज यात्रा के दौरान 98 भारतीय अपनी जान गंवा चुके हैं. विदेश मंत्रालय ने इन सभी लोगों की मौत का कारण बीमारी और ज्यादा उम्र बताया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









