
सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए उठाया बड़ा कदम, इमरान हुए गदगद
AajTak
सऊदी अरब ने भले ही यूएनएससी में कश्मीर मुद्दे को लेकर खास प्रतिक्रिया ना दी हो लेकिन आर्थिक तौर पर सऊदी अरब लगातार पाकिस्तान को मदद मुहैया करा रहा है. पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री हमाद अजहर का कहना है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के स्टेट बैंक में तीन अरब डॉलर्स को जमा कराने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की सऊदी अरब यात्रा के बाद ये फैसला लिया गया है.
सऊदी अरब ने भले ही यूएनएससी में कश्मीर मुद्दे को लेकर खास प्रतिक्रिया ना दी हो लेकिन आर्थिक तौर पर सऊदी अरब लगातार पाकिस्तान को मदद मुहैया करा रहा है. पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री हमाद अजहर का कहना है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के स्टेट बैंक में तीन अरब डॉलर्स को जमा कराने की घोषणा की है. इसके अलावा हमाद ने ये भी कहा है कि सऊदी अरब पाकिस्तान को सालाना 1.2 अरब डॉलर्स के मूल्य का तेल भी उपलब्ध कराएगा. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी ट्विटर पर सऊदी अरब का शुक्रिया अदा किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









