
संसद में सरकार का जवाब- इस योजना से करीब 40 लाख लोगों को मिली नौकरी
AajTak
Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojana: केंद्र सरकार ने रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए इस स्कीम को लॉन्च किया है. इस स्कीम में कंपनियों को नई हायरिंग पर सब्सिडी दी जाती है.
कोरोना महामारी के कारण पिछले डेढ़-दो साल के दौरान काफी लोगों की नौकरियां (Job Loss) चली गईं. इससे लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई ईपीएफओ (EPFO) की वेज सब्सिडी स्कीम (Wage Subsidy Scheme) कुछ हद तक भरपाई करने में कामयाब रही है. सरकार की आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojana) के तहत अब तक करीब 40 लाख लोगों को नौकरियां मिली हैं. सरकार ने संसद में इस सप्ताह इसकी जानकारी दी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












