
संसद में धक्का-मुक्की कांड का 'सच' कैसे आएगा सामने? देखें हल्ला बोल अंजना के साथ
AajTak
पहले अडानी और सोरोस और आखिर में आंबेडकर के अपमान और सम्मान के सियासी संग्राम में संसद के शीतकालीन सत्र का आज समापन हो गया. आज कांग्रेस ने धक्कामुक्की कांड में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं, बीजेपी सांसदों ने भी संसद का अपमान नहीं सहेंगे जैसे स्लोगन लहराकर कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद की. धक्का-मुक्की कांड से लेकर आंबेडकर के मामले तक सियासत गर्म है. ऐसे में सवाल ये कि क्का-मुक्की कांड का 'सच' कैसे सामने आएगा? देखें हल्ला बोल.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










