
संसद पहुंची पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की आंच, राज्यसभा की कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित
AajTak
देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की आंच संसद तक पहुंच गई. बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के दिन ही राज्यसभा में इसे लेकर हंगामा देखा गया और अंत में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की आंच संसद तक पहुंच गई. बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के दिन ही राज्यसभा में इसे लेकर हंगामा देखा गया और अंत में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस की शून्यकाल निलंबन की मांग राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चर्चा के लिए कांग्रेस की ओर से शून्यकाल निलंबित करने की मांग रखी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे चर्चा का महत्वपूर्ण विषय बताया. उन्होंने कहा कि यह देश के आम लोगों से जुड़ा मुद्दा है. हालांकि सभापति वेंकैया नायडू ने नियमों का हवाला देते हुए शून्यकाल निलंबित करने से इनकार कर दिया और सदन में प्रश्नकाल शुरू रखने के निर्देश दिए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










